Blog

गुजरात के नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त को राज्यपाल ने दिलवायी शपथ

Posted on

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने अमृतभाई पटेल और डॉ. सुभाषचन्द्र सोनी को गुजरात राज्य के सूचना कमिश्नर के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनिल मुकीम, राज्य के मुख्य सूचना कमिश्नर डीपी. ठाकर, राज्य सूचना आयुक्त, केएम. अधर्व्यु, रमेश कारिया और विरेन्द्र पंड्या, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कमल दयानी, सचिव धनंजय त्रिवेदी सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे। (क्रांति समय समाचार)

Click to comment

Most Popular

Exit mobile version