Blog

जयपुर ACB में पाली जिले के चंडावल स्टेशन के VDO (ग्राम विकास अधिकारी) के खिलाफ मामला दर्ज

Posted on

परिवादी ने एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को जोधपुर ग्रामीण में शिकायत पेश की थी। शिकायत में बताया कि चंडावल स्टेशन स्टेशन ग्राम पंचायत की आबादी क्षेत्र में उसका पुश्तैनी मकान एवं पूर्वजों का बाड़ा आया हुआ है। जिसका मेरे एवं मेरी पत्नी के नाम पट्टा बनाने का आवेदन 22 नवंबर 2024 को ग्राम पंचायत में किया हुआ है।

एसीबी जोधपुर ग्रामीण के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी ने कार्रवाई करते हुए 27 दिसंबर 2024 की दोपहर करीब एक बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सिग्नल के पास नेशनल हाईवे सोजत पहुंचे। जहां पर परिवादी इनसे मिला। हस्तलिखित रिपोर्ट पेश कर बताया कि ग्राम विकास अधिकारी नियम अनुसार डीएलसी रेट के अलावा 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।

Click to comment

Most Popular

Exit mobile version