Blog
गुजरात (नागरिक सेवा का अधिकार) अधिनियम, 2013 का उपयोग क्या जनता कर रही हैं या अधिकारी सिर्फ अपना मनमानी कर रहे हैं ?
गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी भले ही आज भारत के प्रधानमंत्री बने हैं लेकिन गुजरात की जनता के लिये एक यह कानून २०१३ में बना दिया था जिसमें नागरिक सेवा का अधिकार अधिनियम -२०१३ से प्ररित किया गया था.
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की लोकायुक्त नियुक्त करने की अपील को भले नजरअंदाज कर रहे हों लेकिन सिटीजन चार्टर नागरिक सेवा अधिकार लागू कर प्रशासन को और चुस्त- दुरुस्त बनाना चाहते हैं।
सरकारी दफ्तर में तय समयसीमा में काम नहीं होने पर शिकायतकर्ता इन अधिकारियों को अथवा जिला व राज्य में सक्षम अधिकारी के समक्ष अपील कर सकेगा। काम में देरी पर शिकायत निवारण अधिकारी को एक हजार से दस हजार तक के जुर्माने का भी इसमें प्रावधान है जो रकम शिकायतकर्ता को मिलेगी।?